Whats New

लखनऊ- दिनांक 4 मई 2020 को बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना की लड़ाई हेतु तेजी से प्रशिक्षित किया जाए एवं साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी कर्मचारी हॉटस्पॉट एरिया में रहते हैं वह अपने कार्यस्थल पर ना जाएं और इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए । मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बच्चों के टीकाकरण कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए एवं इस कार्य से जुड़े समस्त पैरामेडिकल स्टाफ मास्क,ग्लव्स और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर एक व्यक्ति मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ के लिए ग्लास सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही मुख्यमंत्री जी ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए राजकीय एवं निजी नॉन कोविड चिकित्सालय की सूची संकलन करने हेतु आदेश किए और वह सूची पब्लिक डोमेन में भी दी जाए।

SOURCE: https://twitter.com/UPGovt/status/1257295342405468160?s=20 https://twitter.com/UPGovt/status/1257295345253445636?s=20 https://twitter.com/UPGovt/status/1257289695966330880?s=20 https://twitter.com/UPGovt/status/1257289698432577536?s=20 https://twitter.com/UPGovt/status/1257288520713957381?s=20